नैनीताल, मार्च 19 -- नैनीताल। मल्लीताल में एक युवक ने नशे में अपनी मां से मारपीट कर दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर उसका चालान कर चेतावनी देकर छोड़ दिया।जानकारी के अनुसार, गुरुवार को मल्लीताल स्टाफ हाउस में एक युवक नशे में धुत होकर घर पर हंगामा करने लगा। मां ने उसे समझाना चाहा तो उसने उसी से मारपीट कर दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन युवक ने उनके साथ भी अभद्रता शुरू कर दी। इस पर गुस्साए लोगों ने उसकी पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाल हेम पंत ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मल्लीताल निवासी मो. रिहान का चालान कर उसे सख्त चेतावनी देकर छोड़ दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...