मां की हत्या, गांव से पलायन, अब बेटी बनेगी दरोगा
हमीरपुर, मई 8 -- हमीरपुर, संवाददाता। मां की घर के अंदर घुसकर हत्या, आठ माह बाद भी खुलासा नहीं, दहशत और खौफ के कारण पिता को भी गांव छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। ऐसे हालातों से जूझते हुए बौखर गांव की दीपशिखा राजपूत ने उप्र उपनिरीक्षक परीक्षा उत्तीर्ण करके परिवार के चेहरे पर मुस्कान ला दी। हालांकि दीपशिखा मां की हत्या के दौरान कांस्टेबल की ट्रेनिंग ले रही थी। हत्या की वारदात ने उसे झकझोर दिया। किसी तरह से संभलते हुए उसने परीक्षा की तैयारी की और कल आए नतीजे में दीपशिखा उत्तीर्ण हुई। थाना जरिया के बौखर गांव के नंदराम राजपूत की पांच बेटियों में छोटी बेटी दीपशिखा ने विपरीत हालातों का सामना करते हुए उप्र उपनिरीक्षक परीक्षा उत्तीर्ण करके परिवार को गौरवान्ति कर दिया। दीपशिखा नौ माह की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद कांस्टेबल बनी थी। इस ट्रेनिंग के दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.