मां की पेंशन को लेकर बड़े भाई की गोली मारकर हत्या
संभल, मार्च 3 -- ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के राजीखेड़ा गांव में मां की पेंशन के रुपये न देने और तंत्र विद्या कराने का आरोप लगाते हुए सोमवार दोपहर में छोटे भाई ने पत्नी और बेटों के साथ मिलकर बड़े भाई के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी फरार हो गए। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। सीओ भी मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हत्या की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई। थाना क्षेत्र के गांव राजीखेड़ा निवासी संजीव कुमार त्यागी (58) व छोटे भाई में मां की पेंशन को लेकर विवाद चल रहा था। वृद्ध मां बड़े और मझले बेटे नवीन त्यागी के साथ रह रही थी। पति की मौत के बाद मिलने वाली पेंशन के पंद्रह हजार रुपये दोनों बेटों को दे रही थी, जब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.