फतेहपुर, मई 22 -- खखरेरू। क्षेत्र के तक्कीपुर कठरिया में बिजली-पानी सहित अन्य मांगो को लेकर किसानों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। हालांकि बिजली व जलनिगम ग्रामीण के अफसरों के पहंुचने के बाद काम कराए जाने के लिए स्थान चिंहित कर जल्द काम शुरू करवाने का आश्वासन दिया गया। लेकिन किसान एसडीएम संग अन्य अधिकारियों के न आने पर नाराजगी जाहिर करते हुए धरना जारी रखने के साथ ही मार्ग जाम की चेतावनी दी है। विभिन्न मांगो को लेकर किसानों व ग्रामीणों ने बुधवार को धरना शुरू किया था। जिसका असर भी दिखाई देने लगा है, तीसरे दिन जल निगम ग्रामीण के जेई शिव बहादुर सिंह व बिजली विभाग के रसूलपुर सानी उपकेंद्र के जेई धरना स्थल पहुंचे। यह भी पढ़ें- किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन जलनिगम जेई ने रीबोर के लिए आठ स्थान चिंहित कर जल्द काम शुरू...