मांगों को लेकर ट्रांसपोर्टरों का प्रदर्शन
फरीदाबाद, मई 22 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। विभिन्न मांगों को लेकर ट्रांसपोर्टरों ने गुरुवार को दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सराय टोल प्लाजा के पास सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान ट्रांसपोर्टरों ने दिल्ली जाने वाले ट्रकों की आवाजाही रोक दी, जिससे हाईवे पर लंबी कतारें लग गईं। बड़ी संख्या में ट्रकों को हाईवे और बाईपास रोड के किनारे खड़ा कर दिया गया। इस दौरान मौके पर भारी पुलि बल तैनात रहा। प्रदर्शनकारियों ने कहा है कि लंबे समय से उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है, जिसके चलते उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। ट्रांसपोर्टरों ने सरकार और संबंधित विभागों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द समाधान की मांग की। ट्रकों की एंट्री बंद रहने से माल ढुलाई प्रभावित हुई और कई वाहन चालक घंटों तक फंसे रहे। सूचना मिलने पर पुलिस मौक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.