महोत्सव को आयोजन को लेकर समिति गठित
सराईकेला, अप्रैल 20 -- खरसावां, संवाददाता खरसावां छऊ महोत्सव-2026 की तैयारी शुरू हो चुका है। इसे लेकर पथ निरीक्षण भवन में रविवार को छऊ कलाकारों की बैठक हुई, जिसमें विधायक दशरथ गागराई भी मौजूद रहे। इसमें मई में अर्जुना स्टेडियम में दो दिनी छऊ महोत्सव के आयोजन का निर्णय लिया गया। खरसावां शैली की ग्रामीण छऊ प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसके अलावा सरायकेला और मानभूम छऊ की भी प्रस्तुति होगी। महोत्सव को सफल बनाने के लिए समिति गठित की गयी।साथ ही विधायक के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल जल्द उपायुक्त से मिलेगा। गागराई ने कहा कि जिले की मिट्टी में कला-संस्कृति रची-बसी है। सरायकेला नगर अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि यहां की की कला-संस्कृति ही झारखंड की पहचान है।ये थे मौजूद : राजा गोपाल नारायण सिंहदेव, सरायकेला नगर पंचायत के उपाध्यक्ष अविनाश कवि, मुखिया सुनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.