खगडि़या, मार्च 27 -- महेशखूंट। एक प्रतिनिधि कांग्रेस बचाओ सम्मेलन आगमी 21 अप्रैल को जिला मुख्यालय में एतिहासिक होगा। इस सम्मेलन को लेकर कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं से संपर्क करना अभी से ही शुरू कर दिया गया है। सम्मेलन में अधिक से अधिक समर्पित कांग्रेस कार्यकर्ता भाग ले जनसंपर्क तेज कर दिया गया है। यह बातें पुर्व सदर विधायक छत्रपति यादव ने महेशखूंट में पूर्व सेवादल के जिलाध्यक्ष प्रकाश कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू मिश्रा के आवास पर सम्पर्क यात्रा के दौरान कहीं। मौके पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश युवाध्यक्ष नागेन्द्र पासवान विकल, वरीय नेता कुन्दन कुमार सिंह, पूर्व जोनल मुख्य संगठक बेगूसराय जोन के प्रकाश कुमार मिश्रा, सेवादल के पूर्व जिलाध्यक्ष अमित कुमार सिंह, कुमार गौरव, गौरव कुमार, साहिल भारद्वाज, सूरज कुमार मिश्रा आदि मौजूद ...