महिला संबंधी अपराधों में करें त्वरित कार्रवाई : एएसपी
श्रावस्ती, मई 24 -- श्रावस्ती, संवाददाता। पुलिस कार्यालय सभागार में शनिवार शाम को एएसपी चंद्रकेश सिंह की अध्यक्षता में ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बैठक हुई। बैठक में एएसपी ने पुलिस कर्मियों को प्रभावी पैरवी कर दोषियों को सजा दिलाने को निर्देशित किया। बैठक में ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को अधिक से अधिक सजा दिलाने, जमानत खारिज करवाने, न्यायालय में वादों की मॉनीटरिंग करने, दोषमुक्त वादों में अपीलों की मॉनीटरिंग करने तथा आरोपियों को सजा दिलवाने के लिए विवेचनाओं के निस्तारण की मॉनीटरिंग करने पर चर्चा की गई। एएसपी ने कहा कि अभियोजन अधिकारियों व पुलिस अधिकारियों के मध्य समन्वय स्थापित होना आवश्यक है। इससे न्यायालयों में वादों के निस्पादन में पूर्ण सहयोग मिल सकेगा और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण व अपरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.