महिला विश्वविद्यालय में अगले साल तक का परीक्षा कैलेंडर जारी
जमशेदपुर, अप्रैल 6 -- जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) की परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। झारखंड के कुलाधिपति द्वारा विश्वविद्यालयों से सालभर का परीक्षा कार्यक्रम मांगा गया था, जिसके बाद यह कदम उठाया गया। कैलेंडर जारी करने का उद्देश्य उच्च शिक्षा के सत्रों को पटरी पर लाना और छात्राओं को पहले से परीक्षाओं के लिए तैयार करना है। परीक्षा नियंत्रक कार्यालय के अनुसार, आगामी सत्र की शुरुआत सितंबर से ही परीक्षाओं के साथ प्रभावी होगी। स्नातक सेमेस्टर-1 की मिड-सेमेस्टर परीक्षाएं सितंबर के दूसरे सप्ताह में और मुख्य परीक्षा दिसंबर के पहले सप्ताह में प्रस्तावित है।पीजी सेमेस्टर-1 की परीक्षाएं नवंबर से जनवरी के बीच होंगी। विश्वविद्यालय ने 2023-27 से लेकर 2026-30 तक के सभी बैच के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.