जमशेदपुर, मई 24 -- जमशेदपुर। महिला बंदियों को किसी भी कानूनी समस्या या सहायता की आवश्यकता होने पर निःसंकोच डीएलएसए से संपर्क कर सकती है। घाघीडीह सेंट्रल जेल में आयोजित कानूनी जागरूकता शिविर में डीएलएसए सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने यह बातें कहीं। जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा घाघीडीह जेल में महिला जेलमेट्स को उनके कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी देने के लिए शिवित लगा था। इसमें डीएलएसए जमशेदपुर के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी, चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल विदेश सिन्हा तथा सहायक लीगल एड डिफेंस काउंसिल रंजना कुमारी उपस्थित थीं। इससे निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया, महिला संरक्षण संबंधी कानूनों तथा न्याय तक आसान पहुंच के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...