मुजफ्फर नगर, मार्च 25 -- मुजफ्फरनगर मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण हेतु महिला थाना पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर विभिन्न विभागों व संस्थाओं की कार्यकत्रियों को जागरूक किया।मंगलवार को महिला थाने पर एसपी क्राइम इन्दु सिद्धार्थ द्वारा महिला थाना में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देना तथा समाज के विभिन्न वर्गों को सरकारी योजनाओं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, मिशन शक्ति अभियान, महिला शक्ति केन्द्र योजना, वन स्टॉप सेंटर, उज्जवला योजना, स्वाधार योजना एवं हेल्पलाइन सेवाओं 1090,112,181,1098,1930 के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर बीना शर्मा (सीडब्लूसी), गीता ठाकुर (समाजसेविका), नीरज गौतम (बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ), शिवांगी (डीपीओ) सहित महिला थाना...