महिला को डायन बताकर मारपीट, गंदा पिलाने का आरोप
मुजफ्फरपुर, मई 24 -- मुजफ्फरपुर हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अहियापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को डायन बता एक महिला के साथ मारपीट की गई। उसे गंदा पिलाने का आरोप लगाया गया। मामले में पीड़िता और उसके परिजनों में थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने डायन बताकर पहले उसे प्रताड़ित किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। अमानवीय व्यवहार करते हुए जबरन गंदा पिलाया गया। इस दौरान गाली-गलौज करते हुए उसे धमकी भी दी गई। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के आरोपों की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.