महिला के साथ मारपीट में केस दर्ज
गाजीपुर, अप्रैल 5 -- जमानिया। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हेतिमपुर में आपसी विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। हेतिमपुर निवासी उषा देवी पत्नी लोकनाथ ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बीते 2 अप्रैल की रात लगभग 10 बजे गांव के ही तुफानी राम (पुत्र चन्द्रधन विन्द) और उसकी पत्नी कलावती देवी ने किसी बात को लेकर उनके साथ विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि बात बढ़ने पर दोनों ने पीड़िता को लात-घूसों से बुरी तरह पीटा, जिससे वह घायल हो गईं।। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि जब पीड़िता के पति उन्हें बचाने के लिए मौके पर पहुंचे, तो आरोपियों ने उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया और गाली-गलौज करते हुए उनकी भी पिटाई कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.