किशनगंज, मई 25 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 41वीं वाहिनी रानीडांगा को मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। एसएसबी की पानीटंकी कंपनी अंतर्गत ओल्ड ब्रिज बीओपी की टीम ने शुक्रवार शाम कार्रवाई करते हुए एक नेपाल की महिला तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास से 38.7 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर बरामद की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसएसबी को अपने गुप्तचर तंत्र से सूचना मिली थी कि भारत-नेपाल सीमा से मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर ओल्ड ब्रिज बीआईटी टीम ने खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा के समीप बीपी नंबर 90/1 के पास विशेष जांच अभियान चलाया। इसी दौरान सीमा से लगभग 100 मीटर की दूरी पर एक संदिग्ध महिला को रोककर तलाशी ली गई। यह भी पढ़ें- नेपाली हसीना का नशी...