महाराजा सुहेलदेव विजयोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ
बहराइच, मई 23 -- बहराइच, संवाददाता। विकास खण्ड चित्तौरा के चित्तौरा झील के तट पर जिला प्रशासन एवं जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद बहराइच के संयुक्त तत्वावधान में महाराजा सुहेलदेव जी का विजय उत्सव कार्यक्रम शनिवार की रात से शुरू हो गया है। जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने देर रात स्मारक स्थल पर पहुंचकर विजयोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने महराजा सुहेलदेव के पराक्रम का बखान किया। इसके पहले जिले के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसके अलावा स्थानीय कलाकारों ने विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिसे देखकर हजारों की संख्या में मौजूद दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न प्रकार की प्रदर्शनी व स्टाल लगाए गए हैं। बच्चों के मनोरंजन के लिए तरह-तरह के झूले भी लगाए गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.