महापौर के निरीक्षण में पार्क बदहाल मिले
गाज़ियाबाद, मई 1 -- गाजियाबाद, दीपक सिरोही। महापौर सुनीता दयाल ने शुक्रवार को वार्ड-9 पटेल नगर द्वितीय के दो पार्कों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पार्क बदहाल मिले। नामित पार्षद सुमन सिंह ने महापौर से क्षेत्र की समस्याओं के संबंध में शिकायत की थी। महापौर को निरीक्षण के दौरान लोगों ने बताया कि कुछ समय पहले पार्क में ओपन जिम लगी थी। ओपन जिम की कई स्थानों पर मरम्मत होनी है। पार्कों में अंधेरा रहता है। पार्क में झूले नहीं है।सफाई नियमित नहीं हो रही। लोगों ने शिकायत की कि दो साल पहले पार्क में सबमर्सिबल लगा था, यह छह माह खराब हो गया। महापौर ने सबमर्सिबल इतनी जल्दी खराब कैसे हो गया इसकी जांच कराने के लिए कहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.