प्रयागराज, मार्च 19 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। महाकुम्भ 2025 के दौरान प्रयागराज में करोड़ों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी थी, जिसे लेकर पर्यावरण पर असर की चिंता भी जताई जा रही थी। लेकिन अब इलाहाबाद विश्वविद्यालय की एक शोध टीम की रिपोर्ट ने बड़ी राहत दी है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, इतने बड़े आयोजन के बावजूद संगम क्षेत्र के पर्यावरण पर कोई खास नकारात्मक असर नहीं पड़ा। अर्थ एंड प्लेटनरी साइंस के प्रो. जेके पति, अनुज कुमार सिंह, मृगांक मौली द्विवेदी, शिवांशु द्विवेदी का यह शोध एल्सेवियर के क्यू-1 जर्नल जियोसिस्टम्स एंड जियोएनवायरनमेंट में 3.807 के इम्पैक्ट फैक्टर के हालिया अंक में प्रकाशित हुआ है।प्रो. पति ने बताया कि शोध में वैज्ञानिकों ने संगम नोज और आसपास के इलाकों से मेले के पहले और बाद में मिट्टी (अवसाद) के सैंपल लेकर जांच की गई। इ...