महराजगंज में बुजुर्ग महिला को कुत्तों के झुंड ने नोचकर मार डाला
महाराजगंज, मई 22 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पकड़ी भारत खण्ड में टहलने निकली बुजुर्ग महिला को कुत्तों के झुंड ने घेर कर नोच लिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। घटना गुरुवार की देर रात की बताई जा रही है। ग्राम सभा पकड़ी भारत खण्ड निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य आलिम अली की माता हसमाती अली (85) अकेले टहलने निकली थी। इस बीच छुट्टा कुत्तों के झुंड ने उनके ऊपर हमला कर दिया। इस हमले से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वे प्रतिदिन की तरह में टहलने के लिए गांव के प्राथमिक विद्यालय की ओर गई थीं। तभी अचानक दर्जनों कुत्तों का झुंड उन पर टूट पड़ा। कुत्तों ने बुजुर्ग महिला को बुरी तरह नोच डाला। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके की ओर दौड़े, लेकिन तब तक काफी देर ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.