महज दस दिनों में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
अररिया, मई 23 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। फारबिसगंज सहित अररिया जिले के सीमावर्ती इलाकों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में महज 10 दिनों के भीतर तीसरी बार हुई वृद्धि का असर अब साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। बढ़ती कीमतों ने जहां आम उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा दी है, वहीं पेट्रोल पंप संचालकों की चिंता भी गहरा गई है। फारबिसगंज, बथनाहा, फुलकाहा, घूरना, बसमतिया, नरपतगंज और शाहबाजपुर क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों की संख्या में कमी देखी जा रही है। पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि लगातार कीमत बढ़ने से बिक्री प्रभावित हो रही है। एक ओर पूंजी निवेश बढ़ता जा रहा है तो दूसरी ओर बिजली, कर्मचारियों और रखरखाव जैसे खर्च पहले से ही भारी हैं। ऐसे में बिक्री कम होने से आर्थिक दबाव बढ़ता जा रहा है। संचालकों ने बताया कि वे सरकारी नियमों और निर्धारित गाइडलाइन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.