हरिद्वार, मई 24 -- बढ़ती महंगाई के विरोध में रविवार को युवा कांग्रेस ने भैंसा बुग्गी पर गैस सिलेंडर और स्कूटी रखकर प्रदर्शन किया। चंद्राचार्य चौक से वाल्मीकि चौक तक निकाले गए जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर महंगाई नियंत्रित करने में विफल रहने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता का जीवन प्रभावित हो रहा है और लोगों के घरेलू बजट पूरी तरह बिगड़ गए हैं। राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा, विधायक रवि बहादुर और ग्रामीण जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने कहा कि यह प्रदर्शन 'गूंगी-बहरी सरकार' को जगाने के लिए किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं, जिसके कारण अन्य जरूरी वस्तुओं के दाम भी बढ़ रहे हैं। यह भी पढ़ें- महंगाई के विरोध में युवा कांग्रेस का भैंसा बुग्गी प्रदर...