मस्जिद से हजारों का सामान चोरी, पुलिस ने संदिग्ध बताया
मुजफ्फर नगर, मई 23 -- जानसठ । तहसील परिसर से चंद कदमों की दूरी पर स्थित मस्जिद में घुसकर अज्ञात चोर हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस जांच में जुट गई है। पानीपत खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर तहसील परिसर के बराबर में स्थित मस्जिद के मुतवल्ली हाजी युनुस ने बताया कि शुक्रवार की रात्रि को अज्ञात चोर मस्जिद के अंदर घुसकर तीन सीसीटीवी कैमरों के अलावा लाउडस्पीकर का इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर ले गए। चोरी की घटना का पता शनिवार की सुबह चला। उन्होंने बताया कि चोरी की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने मस्जिद में पहुंच कर घटनास्थल का मौका मुआयना किया है। सीओ ऋषिका सिंह ने बताया कि पुलिस जांच करने मौके पर गई थी। चोरी जैसा कोई मामला नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.