अमरोहा, मार्च 25 -- हसनपुर, संवाददाता। थाना सैदनगली के गांव जीहल में रविवार को दो पक्षों के बीच मारपीट के मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।जानकारी के मुताबिक एक पक्ष के फरमान पुत्र अशरफ अली का कहना है कि रविवार शाम वह अपने भाई सलमान व इकरार तथा नवाजिश पुत्र छिद्दन के साथ घर के सामने बातचीत कर रहा था। आरोप के मुताबिक इस दौरान रंजिश को लेकर गांव के चार लोगों ने लाठी-डंडों से जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। तीनों भाई घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में मेडिकल कराया। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि फरमान की तहरीर के आधार पर फहीम, उसके भाई राशिद व रागिब तथा यूसुफ के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उधर, दूसरे पक्ष के रागिब का कहना है कि वह नमाज प...