मवेशी पकड़ने गए भाई-बहन पर हमला, गंभीर
उन्नाव, मई 23 -- उन्नाव, संवाददाता। माखी थाना क्षेत्र के एक गांव में मामूली विवाद को लेकर दबंगों ने भाई-बहन की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें घायल युवक और युवती अपने साथ हुई मारपीट की पूरी घटना बताते दिखाई दे रहे हैं। पीड़ितों का आरोप है कि दबंगों ने लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और कुल्हाड़ी से हमला कर उन्हें अधमरा कर दिया। दोनों के हाथों में गंभीर फ्रैक्चर आए हैं और डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी है। घायल युवती मालविका ने बताया कि उनकी भैंस आरोपियों के दरवाजे पर चली गई थी। वह उसे पकड़ने गई थीं, तभी आरोपी गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें पकड़कर घसीटा और कपड़े फाड़ दिए। मालविका के अनुसार जब उनका भाई रोहित बचाने पहुंचा तो आरोपियों ने उसे भी बेरहमी से पीटा। दोनों को इतन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.