उरई, मई 24 -- जालौन। संचारी रोगों की रोकथाम और मलेरिया से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम कुठौंदा बुजुर्ग में अभियान चलाया। इस दौरान गांव की नालियों, जलभराव वाले स्थानों और गंदगी वाले क्षेत्रों में मलेरिया रोधी दवा का छिड़काव कराया गया। साथ ही ग्रामीणों को साफ-सफाई बनाए रखने और मच्छरों से बचाव के प्रति जागरूक भी किया गया। गांव निवासी गजेंद्र सिंह सेंगर लंबे समय से गांव में मलेरिया रोधी दवा का छिड़काव कराने की मांग कर रहे थे। जिसका संज्ञान लेकर स्वास्थ्य विभाग से एमएमआई केके पांडेय के नेतृत्व में टीम के सदस्य सुरेश नागर, रियाजुल और विजय बहादुर सफाई कर्मचारियों धन सिंह व अतर सिंह के साथ शनिवार को गांव पहुंचे। यह भी पढ़ें- स्वच्छता अभियान के तहत मुंडा गांव में हुई साफ-सफाई टीम ने गांव की गलियों में बनी नालियों, जलभ...