मरकच्चो सीएचसी में बढ़े लू, वायरल फीवर व डिहाइड्रेशन के मरीज
कोडरमा, मई 24 -- मरकच्चो। प्रखंड क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी का असर अब लोगों की सेहत पर भी साफ दिखने लगा है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लू, वायरल फीवर एवं डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मरकच्चो में प्रतिदिन 60 से 70 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। मरीजों में उल्टी, तेज बुखार, शरीर में कमजोरी और पानी की कमी जैसी शिकायतें अधिक देखी जा रही हैं। हालांकि स्वास्थ्य केंद्र में इससे निबटने के लिए अलग से कोई विशेष व्यवस्था नहीं की गई है। केंद्र में बिजली बैकअप, पंखे, पर्याप्त बेड, ओआरएस और ग्लूकोज की उपलब्धता है। मरीजों की अत्यधिक भीड़ नहीं रहने के कारण अलग से काउंटर नहीं बनाए गए हैं। वहीं केंद्र में कूलिंग सिस्टम की भी सुविधा नहीं है। अस्पताल में लगा एसी तकनीकी कारणों से बंद पड़ा है। ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.