कोडरमा, मार्च 2 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। नवलशाही थाना के बिंडोमोह गांव में सोमवार को एक आवारा कुत्ते ने अचानक एक महिला पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को आनन-फानन में सदर अस्पताल, कोडरमा में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद उक्त आवारा कुत्ता और अधिक आक्रामक हो गया तथा देर शाम तक लगभग डेढ़ दर्जन लोगों को काटकर घायल कर दिया। घायलों में रमेश यादव (पूर्णानगर), महेंद्र यादव (कटारियाटांड़), भुनेश्वर साहू (नवलसाही), बच्चन दास (जमडीहा), जागेश्वर राम (बिंडोमोह) सहित कई अन्य ग्रामीण शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...