मुजफ्फरपुर, मई 24 -- मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ ने रविवार को मुशहरी में महिला प्रकोष्ठ प्रखंड कमेटी का गठन किया। इसका अध्यक्ष ममता कुमारी, महासचिव पिंकी कुमारी, वरीय उपाध्यक्ष नीलू कुमारी, वरीय उपाध्यक्ष रीना कुमारी, उपाध्यक्ष होमा तबस्सुम, स्नेह लता भारती, सचिव श्यामली कुमारी व प्रभा कुमारी को बनाया गया है। इसको लेकर हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला महासचिव मुनीन्द्र कुमार झा ने कहा कि महिलाएं बड़ी संख्या में शिक्षक की नौकरी कर रही हैं। इनकी कई ऐसी मांगें होती हैं जो ये अपने स्तर से अधिक मुखर होकर रख सकती हैं। सभी प्रखंडों में महिला कमेटी का गठन होगा। बताया कि सदस्यों का का चयन पर्यवेक्षक अशोक कुमार व रजनीश कुमार की उपस्थिति में हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...