मन खुश करने को लड़कियों की कमर पर मारता था कैंची, नोएडा में 'साइको' अकाउंटेंट दबोचा
नोएडा, मई 24 -- नोएडा पुलिस ने शनिवार को एक ऐसे साइको युवक को गिरफ्तार किया, जो महिलाओं की कमर पर कैंची मारकर उन्हें घायल करता था। दो युवतियों की शिकायत के बाद जब पुलिस ने जांच की तो तीन और ऐसी पीड़िता सामने आईं। पकड़ा गया आरोपी एक निजी कंपनी में अकाउंटेंट हैं। उसने पूछताछ में बताया कि लड़कियों से चिढ़ होने और मन को खुशी देने के लिए वह ऐसी घटनाएं करता था। नोएडा के सेक्टर-58 थाना पुलिस के मुताबिक, निजी कंपनियों में नौकरी करने वाली दो युवतियों ने गुरुवार शाम थाने में बताया कि शाम करीब 6:30 बजे वह ऑफिस से पैदल घर लौट रही थीं। सेक्टर-56 क्षेत्र में पीछे से एक स्कूटी सवार आया और उसने किसी नुकीली वस्तु को कमर के नीचे मारा और भाग गया। आरोपी सफेद रंग की टीशर्ट पहने हुए था। दोनों युवतियों के साथ घटनाएं करीब 10 मिनट के अंतराल में हुईं। पुलिस ने दोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.