मनीराम बगिया की दुकानों में लगी भीषण आग, पांच बाइकें जलीं, इमारत में फंसे परिवार
कानपुर, मई 22 -- कानपुर। मनीराम बगिया में शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे एक चार मंजिला इमारत के भूतल में बनी स्टेशनरी व कपड़े समेत चार दुकानों में आग लग गई। लपटों को शटर के बाहर आता देख इमारत में रह रहे पांच परिवारों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान वहां मौजूद पांच बाइकें धू-धूकर जल उठीं। वहीं, आग से घिरे लोगों ने चीखते-चिल्लाए हुए पुलिस व दमकल टीम को सूचना दी। मौके पर पहुंची फीलखाना पुलिस और दमकल की पांच गाड़ियों ने करीब तीन घंटों की मशक्कत कर आग पर काबू पाया। साथ ही बिल्डिंग में फंसे पांच परिवारों का रेस्क्यू किया। अग्निशमन अधिकारियों के अनुसार, शॉट सर्किट के चलते यह हादसा हुआ। मनीराम बगिया में एक संस्था की चार मंजिला इमारत है। बिल्डिंग के भूतल में मार्केट बनी है, जबकि ऊपर पांच परिवार रहते हैं। शुक्रवार तड़के करीब ढाई से तीन बजे के बीच चंदन व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.