मदरसा शिक्षक से गबन राशि 11 लाख रुपये वसूलने का आदेश
मधुबनी, मार्च 11 -- मधुबनी, निज संवाददाता। मदरसा शिक्षक से गबन की गयी 11 लाख रुपये वसूलने का आदेश उच्चाधिकारी के सख्त निर्देश पर जारी किया गया है। डीईओ अक्षय कुमार पांडेय ने बुधवार को आदेश जारी करते हुए शिक्षक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई का भी निर्देश दिया है। डीईओ अक्षय कुमार पांडेय के जारी आदेश में बताया गया है कि मदरसा मनीरूल इस्लाम, मझौरा लक्ष्मीपुर के शिक्षक मो मुकतदा हसन पर करीब 11 लाख रुपये की सरकारी राशि गबन कर लिया गया है। डीईओ ने डीपीओ स्थापना को कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। हालांकि वर्त्तमान में डीईओ ही स्थापना डीपीओ के प्रभार में है। जारी आदेश में बताया गया है कि यह मामला जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, मधुबनी के पास दर्ज एक परिवाद के आधार पर सामने आया था। परिवाद मिलने के बाद जिला कार्यक्रम पदाधिकारी माध्यम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.