बेगुसराय, मार्च 18 -- मटिहानी, संवाद सूत्र। डीएम श्रीकांत शास्त्री ने बुधवार को मटिहानी प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर बाढ़ पूर्व तैयारियों का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सफापुर स्थित नव निर्मित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में पूर्व सांसद शत्रुधन प्रसाद सिंह भी मौजूद रहे। डीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करते हुए संबंधित अधिकारियों से संभावित बाढ़ के दौरान उत्पन्न होने वाली समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने खास तौर पर यह जाना कि बाढ़ के समय प्रभावित लोग कहां शरण लेते हैं, सामूहिक किचन की व्यवस्था किन-किन स्थानों पर होती है तथा नाव की उपलब्धता और संचालन की व्यवस्था कैसे सुनिश्चित की जाती है। डीएम ने छितरौर गंगा घाट ए...