मक्के के खेत की आड़ में दुकान की दीवार काट ले गए ढाई लाख का माल
कन्नौज, मई 24 -- मानीमऊ। सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली मानीमऊ चौकी के तिखवा गांव में चोरों ने जीटी रोड के किनारे स्थित एक परचून की दुकान को निशाना बनाया। शनिवार देर रात चोरों ने पीछे खेतों की तरफ से दुकान में सेंधमारी कर करीब ढाई लाख रुपये के माल समेत नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब पीड़ित दुकानदार दुकान खोलने पहुंचा, तो अंदर का नजारा देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। तिखवा निवासी सुबोध कुमार कटियार पुत्र रामस्वरूप की जीटी रोड किनारे परचून की दुकान है। दुकान के ठीक पीछे मक्के की ऊंची फसल खड़ी है। माना जा रहा है कि चोरों ने इसी खड़ी फसल की आड़ लेकर रात के अंधेरे में दुकान की पिछली दीवार को कतर डाला। चोर दुकान के अंदर दाखिल हुए और गल्ले में रखे 25,000 रुपये नगद, भारी मात्रा में कीमती पान-मसाला, सिगरेट, मेवा और अन्य परचून का सामान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.