मकान के सामने दीवार बनाकर रास्ता बंद करने का आरोप, डीएम से शिकायत
औरैया, अप्रैल 7 -- अजीतमल, संवाददाता। नगर पंचायत बाबरपुर-अजीतमल में एक व्यक्ति ने उसके मकान के सामने दीवार बनाकर रास्ता बंद करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। मोहल्ला आर्यनगर निवासी सुनील कुमार दुबे ने शिकायत में बताया कि उनके मकान के पूर्व दिशा में स्थित सब्जी बाजार तक जाने वाला रास्ता करीब 60 वर्षों से प्रचलित है। इसी मार्ग से उनके मकान का मुख्य गेट और दुकानें खुलती हैं, जिससे वह और अन्य लोग आवागमन करते हैं। पीड़ित का आरोप है कि नगर पंचायत द्वारा सब्जी बाजार परिसर में नया निर्माण प्रस्तावित कर उनके मकान के सामने दीवार खड़ी कर टीनशेड लगाने की योजना बनाई जा रही है, जिससे रास्ता बंद हो जाएगा। उनका कहना है कि बाजार परिसर अन्य ओर से खुला हुआ है और केवल उनके घर के सामने दीवार बनाना उन्हें प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.