वाराणसी, जनवरी 2 -- मऊ, संवाददाता। शहर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की शाम को शहर के मुंशीपुरा से फर्जी डीएसपी रैंक की वर्दी पहनकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से कार भी बरामद किया है। पूछताछ के दौरान पता चला है कि आरोपित युवक के पिता पुलिस से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। सिद्धार्थनगर निवासी 35 वर्षीय प्रभात पाण्डेय शुक्रवार को संदिग्ध अवस्था में एक कार में सवार होकर डीएसपी रैंक की वर्दी पहनकर घूम रहा था। इस शहर कोतवाली पुलिस को सूचना मिलते पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम ने डीएसपी रैंक की वर्दी पहने युवक को दबोच लिया। शहर कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में आरोपी प्रभात पाण्डेय ने बताया कि वह सिद्धार्थनगर स्थित अपने घर जा रहा था, इसी दौरान वह अपने किसी परिचित मित्र को खोजते हुए मऊ शहर पहुंच गया। लेकि...