मंदिरों में उमड़ रही भक्तों की भीड़
उन्नाव, मार्च 19 -- नवाबगंज। पर्व के पहले दिन गुरुवार क्षेत्र के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कस्बा के प्राचीन दुर्गा मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा और दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। पूरा परिसर 'जय माता दी' के जयकारों से गूंज उठा। सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे। भक्तों ने मां शैलपुत्री की पूजा कर फूल, फल और नैवेद्य अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर स्थित शिव व हनुमान मंदिरों में भी दर्शन के लिए भीड़ रही। इस दौरान हवन-पूजन व दुर्गा सप्तशती पाठ हुआ। जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मंदिर समिति व पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। पुजारी आशु सिंह व राजू सिंह ने बताया कि नवरात्र में भीड़ को देखते हुए दर्शन व आरती का समय निर्धारित किया गया है। मंदिर सुबह 5 से 12 बजे व दोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.