मंगला गौरी के निमित्त धाम से भेजे गए उपहार
वाराणसी, मार्च 27 -- वाराणसी। चैत्र नवरात्र की अष्टमी तिथि पर गुरुवार को काशी विश्वनाथ धाम से मंगला गौरी को पूजन सामग्री सहित कई उपहार भेजे गए। यह पहल नवाचार के अंतर्गत शुरू हुई। इसके तहत प्रतिदिन विशालाक्षी देवी के निमित्त भी पूजन सामग्री और उपहार भेजे जा रहे हैं। दोनों देवी मंदिरों को भेजे जाने से पहले पूजन सामग्री और उपहार बाबा विश्वनाथ को अवलोकित कराए गए। प्रतिपदा पर धाम में प्रतिष्ठित कलश का पूजन-अर्चन करने के बाद मंदिर के शास्त्रियों ने दुर्गा पाठ किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.