मधुबनी, मई 22 -- झंझारपुर । भैरवस्थान थाना पुलिस ने शराब धंधे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक कार से 540 लीटर नेपाली देसी शराब बरामद की है। मौके से एक को गिरफ्तार किया गया, जब्त वाहन और शराब को थाने ले जाकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।थानाध्यक्ष सतेंद्र तिवारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान वाहन से भारी मात्रा में 540 लीटर नेपाली देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन चालक सह तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- स्कार्पियो से 757 लीटर अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपी की पहचान दरभंगा जिले के मनीगाछी थाना क्षेत्र के अमई गांव निवासी 25 वर्षीय सुजीत कुमार यादव, पिता विनोद यादव के रूप में हुई है। थ...