भू-विवाद में मारपीट और गाली-गलौज, एक धराया
मुजफ्फरपुर, मई 24 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के पताही जगन्नाथ गांव में भू-विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच गाली-गलौज के बाद जमकर मारपीट हुई। इस संबंध पीड़ित महिला पिंकी कुमारी ने सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि उनके गांव के ही आरोपित राज नारायण, मनीष कुशवाहा और उनके परिवार के अन्य लोगों के साथ उसका भू-विवाद चल रहा है। शनिवार रात के करीब 9.30 बजे आरोपित पक्ष के लोग उनके दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करने लगे। उसने व उसके परिवार वालों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। घटना की सूचना तुरंत डायल 112 पुलिस टीम को दी गई। यह भी पढ़ें- शराब पीकर गाली दे रहे युवक की पिटाई, केस दर्ज मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और एक आरोपित को हिरासत में ले लिया। इधर, सदर थाने के अपर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.