भू-माफिया के विरुद्ध करें कठोर कार्रवाई : डीएम
आजमगढ़, मई 23 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को हरिऔध कला केंद्र में जनपद स्तरीय एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स की बैठक हुई। इस दौरान जनपद में राजकीय भूमि, निजी भूमि, ट्रस्ट समिति और संस्थाओं की भूमि, सार्वजनिक परिसंपत्तियों की भूमि पर अवैध कब्जों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
भू-माफियाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप भू-माफियाओं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। सार्वजनिक भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि अतिक्रमित भूमि की जानकारी संबंधित एसडीएम को देते हुए भू-माफियाओं का चिन्हीकरण करें। विशेष तौर पर सिंचाई विभाग, वन विभाग, कृषि विभाग की सरकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.