भूमि विवाद में हुई हत्या करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर किया जाम
पलामू, मई 23 -- मेदिनीनगर। चैनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर में शनिवार के दिन में जमीनी विवाद में हुई गोलीबारी एवं हत्या के बाद मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में पोस्टमार्टम करा कर लौट रहे मृतक के परिजनों ने विभिन्न मांगों को लेकर लगभग एक घंटा तक कोयल नदी पुल जाम कर दिया। जाम कर्ता के मूल मांगों में हत्या के आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने, मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपए मुआवजा एवं सरकारी नौकरी देने, जमीन का मापी करने के मूल मांग थी। जाम की सूचना पर मेदिनीनगर सदर के एसडीपीओ राजेश यादव और चैनपुर के सीओ मौके पर पहुंचकर उपस्थित लोगों से वार्ता करते हुए आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने एवं सरकारी प्रावधान के अनुसार उचित मुआवजा दिलवाने एवं बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था करने का आश्वासन देते हुए जाम हटवा कर आवा गमन शुरू कराया। कोयल नदी पुल जाम से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.