छपरा, मई 22 -- तरैया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के राजवाड़ा गांव में गुरुवार की रात भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों में बूच्ची देवी, निशा कुमारी, सोनी कुमारी एवं सुमन देवी शामिल हैं। सभी का इलाज तरैया रेफरल अस्पताल में चल रहा है। इस संबंध में पीड़ित पक्ष द्वारा थाने में शिकायत आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। यह भी पढ़ें- मारपीट में तीन लोग गंभीर घायल, एक रेफरकोपा में बाल श्रम के खिलाफ अभियान कोपा में बाल श्रम के खिलाफ अभियान, एक बाल मजदूर मुक्त कोपा। कोपा नगर पंचायत के कोपा बाजार में बाल श्रम के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के दौरान एक बाल मजदूर को शुक्रवार को मुक्त कराया गया। अभियान का नेतृत्व श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी विकास कुमार व बनियापुर की श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी उषा कु...