सिद्धार्थ, मार्च 2 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के एकडेगा भावपुर गांव के हतवा टोला में भूमि विवाद में नव-निर्मित शिव मंदिर तोड़ने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। हांलाकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में कुछ महिलाएं ईंट से मंदिर को तोड़ती हुई दिखाई दे रही हैं। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंदिर का निर्माण कराने वाले अंगद ने बताया कि यह भूमि उनके परिवार की पैतृक संपत्ति है। उनके पिता राम अचल ने अपने हिस्से की भूमि पर भगवान शिव का मंदिर बनवाया था। उन्होंने बताया कि पड़ोसी इस भूमि पर अपना दावा करते रहे हैं कि उनके हिस्से की भूमि पर ही मंदिर का निर्माण कराया गया है। अंगद के अनुसार रविवार को पूरे विधि-विधान के साथ मंदिर की प्...