शामली, जून 10 -- जलालाबाद। भीषण गर्मी के बीच विद्युत विभाग द्वारा रात्रि के समय बिजली कनेक्शन काटे जाने की कार्रवाई से उपभोक्ताओं में भारी रोष व्याप्त है। आरोप है कि विभाग द्वारा मुख्यमंत्री के आदेशो को धता बताते हुए सोमवार की रात भीषण गर्मी मे घरों के ऑनलाइन बिजली कनेक्शन काट दिये गये। जबकि 6 तारीख को उपभोक्ताओ के बिल बनाये गये, जिसमे बिल की तेय तिथि 20 जून दिखाई गई है। कस्बे मे पारा 42 डिग्री पर पहुच रहा है। लोगों को उमस भरी गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे मे विद्युत व्यवस्था चरमरा रही है ट्रांसफार्मर धधक रहे है। व्यवस्थाओ मे सुधार का विभाग ने नायाब तरीका निकाला है ।

ग्रामीण एवं कस्बाई उपभोक्ताओं की समस्याएँ पहले ही स्मार्ट मीटर को लेकर पूरे सूबे मे लोगो की नाराजगी चरम पर है जिसको लेकर स्वयं मुख्यमंत्री व उर्जा म...