भीषण गर्मी में यात्रियों को राहत देने में जुटा मालदा मंडल, जमालपुर-मुंगेर स्टेशनों पर विशेष इंतजाम
मुंगेर, जून 10 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच पूर्व रेलवे के मालदा मंडल ने यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और स्वास्थ्य को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। खासकर जमालपुर, मुंगेर, सुल्तानगंज और भागलपुर जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर यात्रियों को गर्मी से राहत देने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। मालदा मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता के निर्देश पर विभिन्न विभागों द्वारा समन्वित रूप से कार्य किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े。
सुविधाएं और इंतजाम डीआरएम ने बताया कि मालदा मंडल के 34 ताप-संवेदनशील स्टेशनों पर कुल 92 वाटर कूलर स्थापित किए गए हैं। इनमें मालदा टाउन में 10, भागलपुर में 8, जमालपुर में 5, सुल्तानगंज में 5, साहिबगंज में 5, न्यू फरक्का में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.