भीषण गर्मी में भगत सिंह चौराहे का वाटर कूलर बना शोपीस
उरई, मई 24 -- उरई। शहर के व्यस्ततम शहीद भगत सिंह चौराहे पर लगा वाटर कूलर इन दिनों जिम्मेदारों की उपेक्षा के चलते खराब पड़ा है। भीषण गर्मी में यहाँ से गुजरने वाले हजारों राहगीरों को कूलर गरम पानी दे रहा है। इससे प्यासे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहीद भगत सिंह चौराहा शहर का मुख्य केंद्र है। यहाँ से रोजाना करीब पांच हजार लोगों का आना-जाना होता है। इसमें राहगीर, सब्जी विक्रेता, ऑटो चालक और आसपास की दुकानों पर आने वाले ग्राहक शामिल हैं। गर्मी के इस मौसम में जब गला तर करने के लिए ठंडे पानी की सबसे अधिक आवश्यकता होती है तब यह वाटर कूलर खराब होकर लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। यह भी पढ़ें- जनता के लिए लगाया गया वाटर कूलर दो महीने से खराब स्थानीय विवेक गुप्ता, निखिल, बब्बू,मयूर, अनुरुद्ध, सुमित आदि दुकानदारों ने बताया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.