भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था चरमराई, स्टाफ कम-फॉल्ट ज्यादा
मुजफ्फर नगर, मई 23 -- मुजफ्फरनगर जहां एक ओर भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। वहीं दूसरी तरफ शहर से लेकर गांवों में बिजली व्यवस्था भी पूरी तरह से चरमरा गई है। इतना ही नहीं विद्युत विभाग में स्टाफ कम-फॉल्ट ज्यादा होने की समस्या बरकार है। ऐसे में बिजली कटौती को लेकर उपभोक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। मुजफ्फरनगर शहर की जनता विरोध में दो दिन पूर्व जानसठ रोड पर सड़क पर उतर चुकी है। जिले में एक बार फिर से बिजली आपूर्ति चरमरा गई है। चाहे वह शहर की पॉश कालोनी हो या फिर ग्रामीण क्षेत्र। सुबह-शाम और दोपहर में किसी भी समय बिजली की कटौती कर दी जाती है। कटौती के लिए कोई शेड्यूल निर्धारित नहीं है। रात में जहां बिजली आपूर्ति ठप होने से भीषण गर्मी में लोगों का जीना मुहाल हो गया है। दिन के समय कटौती होने पर पेयजल आपूर्ति की समस्या पैदा हो जाती है। शनिवार को भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.