लखनऊ, मई 24 -- CM Yogi Order: यूपी में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती पर सीएम योगी ने सख्त रुख अपनाया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने भीषण गर्मी में बढ़ती मांग के बीच गांव-शहर में निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन, किसान, व्यापारी और उद्योगों को बिजली संकट न हो, इसके लिए हर स्तर पर सतत निगरानी की जाए। ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा और राज्य मंत्री कैलाश सिंह राजपूत की मौजूदगी में रविवार को विद्युत आपूर्ति की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊर्जा विभाग पूरी संवेदनशीलता और तत्परता से काम करे। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, बैठक में बताया गया कि उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड की कुल विद्युत उत्पादन क्षमता बढ़कर 13,388 मेगावाट हो गई है। यह भी पढ़ें- फीडर वाइज मॉ...