बिजनौर, मई 23 -- चांदपुर। तहसील क्षेत्र के गांव पैजनिया स्थित बिजलीघर पर शुक्रवार को बिजली कटौती और ट्रांसफार्मर खराब होने से नाराज ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। आक्रोशित लोगों को देख बिजली कर्मचारी बिजलीघर बंद कर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। तहसील क्षेत्र के गांव पैजनिया स्थित बिजलीघर पर शुक्रवार को बिजली संकट को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा एक बार और फूट पड़ा। भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती से परेशान ग्रामीण बिजलीघर पहुंच गए और प्रदर्शन करते हुए जमकर हंगामा किया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को धनौरी फीडर के पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके चलते करीब आठ फीडरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लंबे समय तक आपूर्ति बहाल न होने से ग्रामीणों में नाराजग...