भिड़ंत में बाइक सवार ट्रैक्टर मेकेनिक पति की मौत, पत्नी घायल
मऊ, मई 22 -- चिरैयाकोट, हिन्दुस्तान संवाद। नगर अंतर्गत आजमगढ़-गाजीपुर राज्य मार्ग पर महतवाना तिराहा के समीप शुक्रवार की शाम दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस घटना में बाइक सवार पति-पत्नी समेत चार लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को आजमगढ़ जिला अस्पताल भेजवाया। जहां बाइक सवार ट्रैक्टर मैकेनिक पति को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं घायलों का उपचार किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस क्षतिग्रस्त दोनों बाइक को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। थाना मुहम्मदाबाद गोहना अन्तर्गत ग्राम सुतरही निवासी 55 वर्षीय विजय बहादुर ऊर्फ मोहन वर्मा पुत्र यदुवंशी सेठ का हाल निवासी भीखमपुर गांव थाना चिरैयाकोट में है। यह भी पढ़ें- सड़क दुघर्टना में बाइक सवार चार लोग घायल वर्तमान में लगभग 20 वर्षों से चिरैयाकोट बाजार में रहकर ट्रैक्टर मैकेनिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.