बिहारशरीफ, मार्च 25 -- भाषण, चित्रकला व क्विज प्रतियोगिताओं में 15 छात्र हुए सफल नालंदा कॉलेजिएट में हुईं प्रतियोगिताएं, 125 प्रतिभागी हुए शामिल अव्वल तीन-तीन प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित फोटो : पेंटिंग केके : नालंदा कॉलेजिएट में बुधवार को प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते अधिकारी व अन्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। जिला शिक्षा पदाधिकारी आनंद विजय ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों में प्रतिभा का निखार होता है। उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है। उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। सर्व शिक्षा अभियान के डीपीओ मो. शहनवाज ने बताया कि निर्णायक मंडलियों की देखरेख में प्रतियोगिता करायी गयी। बच्चों ने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया। डिजिटल लिट्रेसी व कॅरियर गाइडेंस जैसी गंभीर विषयों पर आधारित प्...